बृहस्पति जी की आरती | Brahaspati Ji Ki Aarti
श्री बृहस्पति आरती
1
जय बृहस्पति देवा,
ऊँ जय बृहस्पति देवा।
छिन छिन भोग लगाऊँ,
कदली फल मेवा॥
ऊँ जय बृहस्पति देवा,
जय बृहस्पति देवा॥
तुम पूरण परमात्मा,
तुम अन्तर्यामी।
जगतपिता जगदीश्वर,
तुम सबके स्वामी॥
॥ ऊँ जय बृहस्पति देवा…॥
चरणामृत निज निर्मल,
सब पातक हर्ता।
सकल मनोरथ दायक,
कृपा करो भर्ता॥
॥ ऊँ जय बृहस्पति देवा…॥
तन, मन, धन अर्पण कर,
जो जन शरण पड़े।
प्रभु प्रकट तब होकर,
आकर द्घार खड़े॥
॥ ऊँ जय बृहस्पति देवा…॥
2
दीनदयाल दयानिधि,
भक्तन हितकारी।
पाप दोष सब हर्ता,
भव बंधन हारी॥
॥ ऊँ जय बृहस्पति देवा…॥
सकल मनोरथ दायक,
सब संशय हारो।
विषय विकार मिटाओ,
संतन सुखकारी॥
॥ ऊँ जय बृहस्पति देवा…॥
जो कोई आरती तेरी,
प्रेम सहित गावे।
जेठानन्द आनन्दकर,
सो निश्चय पावे॥
॥ ऊँ जय बृहस्पति देवा…॥
जय बृहस्पति देवा,
ऊँ जय बृहस्पति देवा।
छिन छिन भोग लगाऊँ,
कदली फल मेवा॥