श्री सरस्वती आरती | Shri Saraswati Aarti
श्री सरस्वती आरती
1
ॐ जय सरस्वती माता,
जय जय सरस्वती माता।
सदगुण वैभव शालिनी,
सदगुण वैभव शालिनी
त्रिभुवन विख्याता॥
॥ ॐ जय सरस्वती…॥
चन्द्रबदनि पद्मासिनि,
कृति मंगलकारी,
मैय्या कृति मंगलकारी।
सोहे शुभ हंस सवारी,
अतुल तेज धारी॥
॥ ॐ जय सरस्वती…॥
बाएं कर में वीणा,
दाएं कर माला,
मैय्या दाएं कर माला।
शीश मुकुट मणि सोहे,
गल मोतियन माला॥
॥ ॐ जय सरस्वती…॥
शरण जो आए,
उनका उद्धार किया,
मैय्या उनका उद्धार किया।
बैठी मंथरा दासी,
रावण संहार किया॥
॥ ॐ जय सरस्वती…॥
2
विद्यादान प्रदायनि,
ज्ञान प्रकाश भरो,
जन ज्ञान प्रकाश भरो।
मोह अज्ञान की निरखा,
जग से नाश करो॥
॥ ॐ जय सरस्वती…॥
धूप, दीप, फल, मेवा,
माँ स्वीकार करो,
ओ माँ स्वीकार करो ।
ज्ञानचक्षु दे माता,
जग निस्तार करो॥
॥ ॐ जय सरस्वती…॥
माँ सरस्वती की आरती,
जो कोई जन गावै,
मैय्या जो कोई जन गावै।
हितकारी सुखकारी,
ज्ञान भक्ति पावै॥
॥ ॐ जय सरस्वती…॥
ॐ जय सरस्वती माता,
जय जय सरस्वती माता,
सदगुण वैभव शालिनी,
त्रिभुवन विख्याता॥
जय जय सरस्वती माता॥
॥ ॐ जय सरस्वती…॥