चंद्रघंटा माता आरती | Chandraghanta Mata Aarti

देवी आरती संग्रह

॥ चंद्रघंटा माता आरती ॥

1

जय मां चंद्रघंटा सुख धाम।
पूर्ण कीजो मेरे सभी काम ॥

चंद्र समान तुम शीतल दाती।
चंद्र तेज किरणों में समाती ॥

क्रोध को शांत करने वाली।
मीठे बोल सिखाने वाली ॥

मन की मालक मन भाती हो।
चंद्र घंटा तुम वरदाती हो ॥

सुंदर भाव को लाने वाली।
हर संकट मे बचाने वाली ॥

2

हर बुधवार जो तुझे ध्याये।
श्रद्धा सहित जो विनय सुनाएं ॥

मूर्ति चंद्र आकार बनाएं।
सन्मुख घी की ज्योत जलाएं ॥

शीश झुका कहे मन की बाता।
पूर्ण आस करो जगदाता ॥

कांची पुर स्थान तुम्हारा।
करनाटिका में मान तुम्हारा ॥

नाम तेरा रटू महारानी।
भक्त की रक्षा करो भवानी ॥

error: Content is protected !!