श्री गणेश आरती | Ganesh Aarti | Jai Ganesh

श्री गणेश आरती | Ganesh Aarti | Jai Ganesh
1
जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा॥
एक दंत दयावंत,
चार भुजा धारी।
माथे सिंदूर सोहे,
मूसे की सवारी॥
॥ जय गणेश जय गणेश…॥
पान चढ़े फूल चढ़े,
और चढ़े मेवा।
लड्डुअन का भोग लगे,
संत करें सेवा॥
॥ जय गणेश जय गणेश…॥
अंधन को आंख देत,
कोढ़िन को काया।
बांझन को पुत्र देत,
निर्धन को माया॥
॥ जय गणेश जय गणेश…॥
2
सूर श्याम शरण आए,
सफल कीजे सेवा।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा॥
॥ जय गणेश जय गणेश…॥
दीनन की लाज रखो,
शंभु सुतकारी।
कामना को पूर्ण करो,
जाऊं बलिहारी॥
॥ जय गणेश जय गणेश…॥
सूंड सुंडला इंद्र इंद्रला,
मस्तक पर चंदा ।
कार्य सिद्ध कराओ,
काटो सब फंदा ॥
जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा॥