श्री चामुण्डा माता आरती | Shri Chamunda Mata Aarti

देवी आरती संग्रह

चामुण्डा माता आरती

1

ॐ जय चामुण्डा माता,
मैया जय चामुण्डा माता।
शरण आए जो तेरे, सब कुछ पा जाता॥

॥ॐ जय चामुण्डा माता…॥

चण्ड मुण्ड दो राक्षस, हुए है बलशाली।
उनको तुमने मारा क्रोध दृष्टि डाली॥

॥ॐ जय चामुण्डा माता…॥

चौसठ योगिनी आकर, तांडव नृत्य करे।
बावन भैरो झूमे, विपदा आन हरे॥

॥ॐ जय चामुण्डा माता…॥

शक्ति धाम कहाती, पीछे शिव मंदर।
ब्रह्मा विष्णु नारद, मंत्र जपे अंदर॥

॥ॐ जय चामुण्डा माता…॥

सिंहराज यहां रहते, घंटा ध्वनि बाजे।
निर्मल धारा जल की, वंडेर नदी साजे॥

॥ॐ जय चामुण्डा माता…॥

2

क्रोध रूप में खप्पर, खाली नहीं रहता।
शांत रूप जो ध्यावे, आनंद भर देता॥

॥ॐ जय चामुण्डा माता…॥

हनुमत बाला योगी, ठाढ़े बलशाली।
कारज पूरण करती, दुर्गा महाकाली॥

॥ॐ जय चामुण्डा माता…॥

रिद्धि सिद्धि देकर, जन के पाप हरे।
शरणागत जो होता, आनंद राज करे॥

॥ॐ जय चामुण्डा माता…॥

शुभ गुण मंदिर वाली, ‘ओम’ कृपा कीजे।
दुख जीवन के संकट, आकर हर लीजे॥

॥ॐ जय चामुण्डा माता…॥

ॐ जय चामुण्डा माता, मैया जय चामुण्डा माता।
शरण आए जो तेरे… सब कुछ पा जाता॥

॥ॐ जय चामुण्डा माता…॥

॥ इति चामुण्डा माता आरती संपूर्णम्॥

error: Content is protected !!