श्री नवग्रह आरती | Shri Navgraha Aarti

देव आरती संग्रह

श्री नवग्रह आरती

1

आरती श्री नवग्रहों की कीजै ।
बाध, कष्ट, रोग, हर लीजै ॥
सूर्य तेज़ व्यापे जीवन भर ।
जाकी कृपा कबहुत नहिं छीजै ॥

॥ आरती श्री नवग्रहों…॥

रुप चंद्र शीतलता लायें ।
शांति स्नेह सरस रसु भीजै ॥

॥ आरती श्री नवग्रहों…॥

मंगल हरे अमंगल सारा ।
सौम्य सुधा रस अमृत पीजै ॥

॥ आरती श्री नवग्रहों…॥

बुद्ध सदा वैभव यश लीये ।
सुख सम्पति लक्ष्मी पसीजै ॥

॥ आरती श्री नवग्रहों…॥

2

विद्या बुद्धि ज्ञान गुरु से ले लो।
प्रगति सदा मानव पै रीझे॥

॥ आरती श्री नवग्रहों…॥

शुक्र तर्क विज्ञान बढावै।
देश धर्म सेवा यश लीजे॥

॥ आरती श्री नवग्रहों…॥

न्यायधीश शनि अति ज्यारे ।
जप तप श्रद्धा शनि को दीजै ॥

॥ आरती श्री नवग्रहों…॥

राहु मन का भरम हरावे ।
साथ न कबहु कुकर्म न दीजै ॥

॥ आरती श्री नवग्रहों…॥

स्वास्थ्य उत्तम केतु राखै।
पराधीनता मनहित खीजै॥

॥ आरती श्री नवग्रहों…॥

error: Content is protected !!